पालीटेक्निक छात्र को ट्रेन में चाय पिलाकर लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में यात्रा कर रहे पालीटेक्निक छात्र को जहरखुरानों ने चाय में नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर जहरखुरान उसके पास से पांच हजार रुपये, एटीएम, सोने की अंगूठी, दो मोबाइल सहित अन्य कागजात ले गए। जीआरपी ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस छात्र का बयान लेकर जहरखुरानों की तलाश कर रही है।
पीलीकोठी शिव बिहार कालोनी निवासी प्रमोद पांडे (26) रुड़की में पालीटेक्निक फाइनल का छात्र है। बृहस्पतिवार की रात छात्र मार्कशीट लेकर ट्रेन से हल्द्वानी लौट रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने उससे दोस्ती कर चाय में नशीला पदार्थ खिला दिया।
बेहोश होने पर छात्र के बैग से पांच हजार रुपये, दो मोबाइल, अंगुली से सोने की अंगूठी सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात समेटकर जहरखुरान चले गए।
यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने छात्र को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान होश आने पर पुलिस ने छात्र का बयान लिया। घटना की जानकारी मिलने पर छात्र के परिजन अस्पताल में आ गए थे।