{"_id":"c1b9bd9559040bf4d221955889abecd4","slug":"police-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को बंधक बनाया और एसओ ने छुड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा को बंधक बनाया और एसओ ने छुड़वाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 09 Feb 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमू स्टेशन में सड़क पर खड़ी बसें हटवाने गए बनभूलपुरा के दरोगा राजेश मिश्रा को बस चालकों ने रविवार सुबह केमू स्टेशन में बंधक बना लिया। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर बंधक दरोगा को छुड़ाया। दरोगा के मुताबिक सड़क पर बसें खड़ी होने से जाम लगाता है। बसें हटवाने पर बस चालकों ने अभद्रता कर दी। उधर, बस चालकों ने दरोगा पर दबंगई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बनभूलपुरा थाने में तैनात दरोगा राजेश मिश्रा रविवार सुबह सात बजे केमू स्टेशन पहुंचे। स्टेशन में सड़क पर हीरा सिंह की बस खड़ी थी। बस के जाने का समय सुबह साढ़े दस बजे था। जबकि बस सुबह साढ़े छह बजे खड़ी हो गई दारोगा के मुताबिक बस चालक हीरा सिंह से टोकन मांगा गया तो वह अभद्रता करने लगा। इसी बीच बहस सुनकर बस चालक विजय सिंह रावत भी वहां पहुंच गया। दरोगा के मुताबिक विजय सिंह रावत की बस का शनिवार को चालान किया था। इससे वह भी हीरा सिंह के साथ अभद्रता पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
दरोगा के मुताबिक रूट टोकन की जानकारी लेने के लिए वो केमू स्टेशन के कार्यालय गए। बस चालकों भी उसके पीछे पहुंच गए। बस चालकों ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। दरोगा ने खुद को बंधक बनाए जाने की सूचना थानाध्यक्ष पीसी बृजवाल को दी। इसके बाद फोर्स ने पहुंचकर दरवाजा खोला। उधर बस चालक विजय सिंह और राजेंद्र सिंह ने डीजीपी और पुलिस अधिकारियों से दरोगा की दबंई की शिकायत की है। आरोप है कि दरोगा राजेश मिश्रा दो दिनों से केमू चालकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था और चालकों को पीटने की भी कोशिश की।
विज्ञापन