{"_id":"5925d5134f1c1b9042536673","slug":"police-hijacked-after-six-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को छह दिन बाद याद आए अपहरण करने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को छह दिन बाद याद आए अपहरण करने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
पुलिस का खेल भी गजब का है। दुकान से कर्मचारी को अगवा कर पांच किमी तक कार में घूमाने के मामले को छह दिन पहले तो लेनदेन का बताकर पल्ला झाड़ लिया था। अब जब सीओ ने मामले को गंभीरता से लिया तो तीन के खिलाफ अपहरण और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर किया गया है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
अब्दुला बिल्डिंग स्थित शो रूम से कर्मचारी कासिम को कुछ लोग 18 मई को अगवा कर ले गए थे। बनभूलपुरा पुलिस का दावा है कि दबाव बनाने पर हमलावरों ने कासिम गोरापड़ाव में छोड़ा था। कासिम कहना है कि उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस तर्क दे रही थी कि दोनों के बीच लेनदेन का मामला है। बुधवार को सीओ लोकजीत सिंह ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को किसी प्रकार नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शोरूम मालिक अनस की तहरीर ली। पुलिस ने बनभूलपुरा निवासी राजा सैफी सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 363,323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव को मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।