फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Please take action against the accused Honor

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करो साहब

Thu, 19 Mar 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 19 Mar 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन

बस में लॉ की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भड़क गई हैं। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


रोडवेज बस (यूके 07 टीए-1702) से देहरादून जा रही लॉ कालेज की छात्रा के साथ 15 मार्च की रात शराबी लफंगों ने छेड़खानी की थी। छात्रा की शिकायत के बावजूद चालक ने काशीपुर में बस नहीं रोकी। फतेहपुर निवासी छात्रा के वकील पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। जांच के दौरान कोतवाली पुलिस ने इस मुकदमे को काशीपुर भेजने की तैयारी कर ली है। इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा भंडारी शिष्ट के नेतृत्व में बुधवार को महिलाएं एसपी सिटी से मिलीं।
विज्ञापन


उनका कहना था कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद एक भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराध के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सुरक्षा प्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है। कार्रवाई नहीं होने पर महिला मोर्चा आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेगी। इस दौरान मीना जग्गी, जानकी पोखरिया, वंदना पंत, मंजू वार्ष्णेय, शांति भट्ट, देवकी पांडे, लता जोशी, जया सजवाल, राधिका जोशी, बीना जोशी, प्रतिभा जोशी, राधिका जोशी, सुधा, हेमा, संगीता चौहान, अंजू जोशी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed