{"_id":"579f9a774f1c1b54762b889b","slug":"one-killed-and-three-injiured-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी।
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार देर रात कालाढूंगी से रामनगर जा रहा लकड़ी से भरे ट्रक की कार से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।
विज्ञापन
विजयपुर के पास कालाढूंगी से रामनगर जा रहे ट्रक संख्या यूपी 07 डी 4135 की टक्कर सामने आ रही कार संख्या सीएच 01 वाई 0656 से हो गई। जिससे कार सवार दीपक कंबोज (26) पुत्र हुकम सिंह निवासी नया गांव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि जोगीपुरा निवासी विजय कंबोज (32), बलवंत सिंह (35) और धनपुर निवासी चानन सिंह (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें 108 से हल्द्वानी भेजा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क में पलट गया और कार खेतों में पलट गई।
विज्ञापन
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।