फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Old servants of the murderer turned out

सेवक ही निकला वृद्धा का कातिल

Sun, 15 Mar 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 15 Mar 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Old servants of the murderer turned out

लोहरियासाल तल्ला में हुई वृद्धा कमला देवी की हत्या छह माह से सेवा कर रहे सेवादार ने ही की थी। मुखानी पुलिस ने शनिवार को आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर हत्या और लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने वृद्धा का मंगलसूत्र कर्णफूल और एलसीडी को आरोपी के कमरे से बरामद किया। आरोपी लूटे गए रुपए में से 4370 रुपए खर्च कर चुका था। आरोपी का कहना था कि उसके ऊपर जुए में 30 हजार का कर्ज था, इसी के लिए उसने वृद्धा की हत्या कर लूट की।

विज्ञापन


एसएसपी सेंथिल अबुदई ने मुखानी थाने में पत्रकारों को बताया कि आरोपी ओमपाल शाहजहांपुर जिले के रूकनपुर कलान का रहने वाला है। वह यहां लोहरिया साल तल्ला निवासी भीम सिंह मेहरा के खेतों में पिछले छह सालों से काम कर रहा था। भीम सिंह के मकान में मौसी कमला देवी रहती थी। छह माह से ओमपाल मौसी की सेवा कर रहा था। नौ मार्च को खाना अधिक होने के कारण मौसी ने फोन पर भीम को बताया कि शाम को वह खाना नहीं भेजे। इसी कारण भीम सिंह भी ढीले पड़ गए। उसी रात ओमपाल दो क्वार्टर देसी शराब खरीदकर मौसी के कमरे में लाया। उसने डेढ़ क्वार्टर शराब खुद पी लिया और क्वार्टर का आधा हिस्सा मौसी को पिलाया।
विज्ञापन


इसके बाद वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी और वृद्धा का मोबाइल, गले से मंगलसूत्र, कर्णफूल नोंच लिया।  बाक्स में रखे 4370 रुपए और दीवार से एलसीडी समेटने के बाद वह मौसी के कमरे में देर रात तीन बजे तक सोता रहा। तड़के वह माल लेकर चंपत हो गया। मौसी का फोन नहीं आने पर मकान मालिक दूसरे दिन शाम साढ़े सात बजे कमरे में पहुंचे तो उसे हत्या की जानकारी मिली। जांच में जटे थानाध्यक्ष संजय पांडेय, एसओजी के दिनेश पंत, हेम पंत, संजय जोशी और लक्ष्मण सिंह की टीम ने आरोपी को कटघरिया राजकीय कन्या इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना था कि दीपावली पर जुआ में 30 हजार रुपए कर्ज लिया था। उसे पांच बच्चों का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed