{"_id":"595bfab74f1c1bae688b46be","slug":"no-dealer-found-on-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाने वाले नहीं पकड़े गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर पर गोली चलाने वाले नहीं पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनभूलपुरा थाने के पास प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस दबिश का दावा तो कर रही है मगर कोई हाथ नहीं आया है। पिछले साल भी हत्या के प्रयास की घटना के बाद गैंगेस्टर पुलिस के हाथ नहीं लगा और उसने अदालत में समर्पण किया था।
विज्ञापन
बनभूलपुरा थाने के पास कांप्लेक्स स्थित दुकान में बैठे प्रॉपर्टी डीलर राजा सैफी और उसके पार्टनर आदिल को लक्ष्य कर बदमाशों ने सोमवार की रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। प्रापर्टी डीलर ने थाने में घुसकर जान बचाई मगर पार्टनर घायल हो गया था।
विज्ञापन
इस मामले में राजा सैफी ने लाइन नंबर एक निवासी अफसर उर्फ मल्लू, बब्लू, गौजाजाली निवासी राजा पुत्र तौकीर और राठी गैंग के एक अज्ञात सदस्य के खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके अड्डों पर छापा मारा लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। पता चला कि गैंगस्टर के आरोपी असफर उर्फ मल्लू ने पिछले साल गौलापार में नया मकान बनवाया है। उसके पिता तैयब पहले सभासद रह चुके हैं।
पिछले साल सपा नेता के भाई उस्मान को गोली मारी गई थी। इस मामले में अफसर उर्फ मल्लू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह पुलिस के हाथ नही लग सका। आरोपी मल्लू ने उस समय भी अदालत में समर्पण किया था।
आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि पिछली बार अफसर उर्फ मल्लू पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था लेकिन अब गिरफ्तार किया जाएगा। इस गैंग के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। गिरफ्तारी के लिए बनभूलपुरा थानाध्यक्ष और काठगोदाम थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।