फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Merchants against drunken merchants

नशे के खिलाफ उतरे व्यापारी

Thu, 20 Jul 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Thu, 20 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Merchants against drunken merchants
नशे के खिलाफ उतरे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

शहर में नई पीढ़ी के नशे की गिरफ्त में आने और स्मैक तस्करों की धरपकड़ न होने से नाराज व्यापारी बुधवार को सड़क पर उतर गए। उन्होंने पुलिस बहुद्देश्यीय भवन पहुंचकर एसपी अमित श्रीवास्तव को घेर लिया और नशे के कारोबार पर अंकुश न लग पाने पर जवाब मांगा। 

विज्ञापन


प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि शहर में खुलेआम स्मैक एवं ड्रग्स का कारोबार हो रहा है। विद्यार्थी और युवा इसका शिकार हो रहे हैं।  मंडल के केंद्रीय प्रवक्ता और महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्मैक कारोबारियों का न पकड़ा जाना चिंता का विषय है।
विज्ञापन


यदि नशे के कारोबार पर अंकुश नहीं लगा तो पूरे कुमाऊं में फैल जाएगा। महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि शहर में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। बाहरी व्यक्तियों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं हो रहा है। संरक्षक प्रकाश हर्बोला और राजेंद्र फ र्स्वाण ने कहा कि शहर में यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पहिया वाहन चालकों पर सख्ती की जाए। व्यापारियों ने कहा कि इस मामले में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जल्द मुलाकात करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पार्षद राजेंद्र मुन्ना, कोषाध्यक्ष गुरुचरण प्रिंस, प्रदीप सब्बरवाल, नवीन वर्मा, अंकुर मोंगा, परमजोत चंडोक, नितेश थुवाल, रोहित जोशी, नुसरत सिद्दीकी, राजीव शर्मा, शंकर भटियानी, विनोद आनंद आदि मौजूद थे। 


नशे के खिलाफ सम्मेलन 22 को

हरिशरणम जन की ओर से 22 जुलाई को रामपुर रोड स्थित एक बारात घर 12 बजे से एक बजे से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। संस्थान प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने कहा कि नशे से प्रभावित होने रहे वर्ग को बचाने के लिए समाज को जन आंदोलन चलाकर इस गंदगी के खात्मे का संकल्प लेना चाहिए।

सम्मेलन में जिलाधिकारी, पुलिस कप्लान, नारकोटिक्स से जुड़े अधिकारियों, विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed