{"_id":"791de8911dc03f1f20e52aa553014e1e","slug":"lovers-held-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भागे प्रेमी युगल को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से भागे प्रेमी युगल को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी (नैनीताल)
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा देकर बुधवार को स्कूटी से घर से भागे नाबालिग के प्रेम का बुखार पुलिस ने उतार दिया। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को मंगलपड़ाव से पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से ‘मजनू’ को तो परीक्षा देने के लिए जमानत दे दी और ‘लैला’ को मां-बाप के पास भेजने के आदेश दिए। इन सबके बीच खास बात यह रही कि नाबालिग शादी की जिद पर अड़े थे, जिस पर काफी देर की माथापच्ची के बाद दोनों के परिजनों ने उनकी शादी की स्वीकृति दे दी। इसके लिए स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट भी साइन किया गया। अब इस जोड़े के अगले साल बालिग होने पर शहनाई बजेगी।
मंगलपड़ाव क्षेत्र निवासी किशोर निजी स्कूल में इंटर का छात्र है। एक साल पहले उसे साथ पढ़ने वाली किशोरी से प्यार हो गया। बुधवार को दोनों केमिस्ट्री का पेपर देने के बाद प्यार की केमिस्ट्री में जुट गए और स्कूटी से भाग निकले। किशोरी ने भागने के बाद अपनी मां को मोबाइल पर बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है। इसके बाद लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ कोतवाली में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। लड़के के दादा और पिता की कोशिश पर दोनों किशोर के घर आ गए।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर मंगलपड़ाव पुलिस भी गुरुवार को वहां पहुंच गई और दोनों को पकड़ लिया। लड़की का आरोप था कि उसके पिता शराब पीकर उसे पीटते हैं। इसी कारण उसने घर से भागने का फैसला किया। काफी बहस के बाद दोनों परिवारों ने एक साल बाद दोनों की शादी करने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों ने स्टांप पेपर पर समझौता भी तैयार कर लिया है। इसके बाद लड़की का मेडिकल कराने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां लड़के कोे पेपर देने के लिए जमानत दे दी गई और छात्रा को मां-बाप के पास भेजने के आदेश दिए। इससे पूर्व लड़की के पिता ने बेटी को पास रखने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन