{"_id":"675ae2ca04488360deb7fdfebf41d760","slug":"location-of-missing-girl-found-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मिली लापता छात्राओं की लोकेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में मिली लापता छात्राओं की लोकेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर से लापता 11वीं की तीनोें छात्राओं की लोकेशन बुधवार को दिल्ली में मिली है। छात्राओं ने पुलिस को भी परेशान किया हुआ है, वह राह चलते किसी भी व्यक्ति से फोन मांगकर काल करती हैं। छात्राओं ने अपने परिजनों को बुधवार को लौटने का मैसेज भी भेजा है। उधर, पुलिस टीम छात्राओं की बरामदगी के लिए सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
गुसाईंनगर हीरानगर की दो किशोरियां जीजीआईसी हीरानगर में 11वीं की छात्राएं हैं। उनके साथ बैलाजाली लॉज की एक छात्रा भी पढ़ती है। तीनों पढ़ाई के लिए सोमवार सुबह अपने घरों से निकली, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। फोन कर परिजनों को उन्होंने बताया कि वे लखनऊ जा रही हैं। उन्हें ढूंढने की कोशिश मत करना। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पता चला कि वे घर से पैसा और कपड़े लेकर योजनाबद्ध ढंग से गई हैं। पुलिस ने पहले उसकी तलाश काशीपुर और जसपुर में की।
विज्ञापन
पता चला कि वे राह चलते किसी व्यक्ति से फोन मांगकर बात कर रही थी। साथ ही परिजनों को अपनी लोकेशन गलत बता रही हैं। पुलिस ने इस मामले में सर्विलांस के आधार पर जांच की तो पाया कि वे दिल्ली में हैं। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने बताया कि उन्होंने परिजनों को आने का मैसेज किया हैं। परिजनों को उम्मीद है कि रात तक तीनों घर लौट आएंगी। इस मामले में पुलिस ने धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीनों के साथ अभी किसी अन्य युवक के होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन