फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lisa fell into the abyss full of dumper, pulled by the Forest Department

लीसा से भरा डंपर खाई में गिरा, वन विभाग ने निकाला

Fri, 04 Dec 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 04 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन

एचएमटी फैक्ट्री के समीप बृहस्पतिवार की रात लीसे से भरा डंपर खाई में गिर पड़ा। सूचना मिलने पर वन प्रभाग मनोरा रेंज के कर्मचारियों ने लीसे को निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। बरामद लीसे की कीमत लाखों में बतायी जा रही है। आशंका है कि लीसा तस्करी कर भेजा जा रहा है। इस मामले में वन प्रभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


मनोरा रेंज के क्षेत्राधिकारी (आरओ) मुकुल शर्मा के अनुसार एचएमटी फैक्ट्री से समीप लोडेड डंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। कर्मचारियों के प्रयास से डंपर में लगे लीसे को निकालकर सुलतानपुर डिपो में रखा गया है। बरामद लीसे की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है।
विज्ञापन


इस मामले में डंपर चालक ने पूछने पर मुंह नहीं खोला है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं लीसा तस्करी का तो नहीं है। लीसे के बाबत कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। बता दें कि पेंट बनाने के लिए लीसे की जिले में बड़े पैमाने पर तस्करी भी होती है लेकिन जांच के बाद ही इसका खुलासा किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed