{"_id":"959c3ce350f1889d82da9262a9be2fb2","slug":"khatoni-bogus-loans-the-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी खतौनी से लोन लेने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी खतौनी से लोन लेने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Thu, 29 Jan 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के जाली दस्तावेज बनाकर फर्जी खतौनी निकालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम मच्छीपुर धमोला कालाढूंगी निवासी मुकेश ने सात जनवरी को बैलपड़ाव पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया था कि गांव के ही मो. शरीफ ने द्वितीय फर्जी खतौनी तैयार कर उसके नाम से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक छोई से 11 लाख 26 हजार रुपए का लोन ले लिया था।
विज्ञापन
इस राशि में से आरोपी चार लाख रुपए भी निकाल चुका था। बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया उन्होंने आरोपी मो. शरीफ को बुधवार रात उसके घर मच्छीपुर धमोला कालाढूंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 14 दिन के रिमांड पर सब जेल हल्द्वानी भेज दिया गया।
विज्ञापन