फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Keep lingam controversy

विवादित जमीन पर शिवलिंग रखने को लेकर विवाद

Wed, 18 Feb 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Wed, 18 Feb 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Keep lingam controversy

हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए एक युवक को विवादित जमीन पर शिवलिंग रखना महंगा पड़ गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन को अपनी कहते हुए वहां शिवलिंग स्थापित करने का विरोध करते हुए युवक पिटाई कर दी। विवाद के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक किशोरी भी घायल हो गई। घटना से गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया।

विज्ञापन


पीरूमदारा चौकी पुलिस इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि सोमवार को ग्राम कामदेवपुर पीरूमदारा निवासी सोमपाल हरिद्वार से कांवड़ और शिवलिंग लेकर आया और उन्हें वर्गचार वाली जमीन पर स्थापित कर दिया। इधर, खेत को अपना बताकर सरजीत सिंह और उसके बेटे अवनजीत, हरजीत ने वहां कांवड़ और शिवलिंग रखने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी के बाद अवनजीत व हरजीत ने सोमपाल के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बाद में दोनों पिटाई करने वाले ही जब सोमपाल को ट्रैक्टर में बैठाकर अस्पताल इलाज कराने ला रहे थे तो इसी बीच गांव की किशोरी नीतू उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। 
विज्ञापन


एसआई भट्ट ने बताया कि जिस जमीन को लेकर जो विवाद हुआ, वह जमीनी विवाद दोनों पक्षों में कई वर्षों से चल रहा है। सोमवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर जाकर निपटा दिया था। अब मंगलवार को फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इधर, मामले में सोमपाल की पत्नी माया देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed