फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   In the police station will Gulapar

गौलापार में बनेगी पुलिस चौकी

Mon, 02 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 02 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

लकड़ी और शराब तस्करी के साथ अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने गौलापार में पुलिस चौकी बनाने की कवायद शुरू कर दी है। गौलापार के लोगों द्वारा कई बार आंदोलन करने पर सीओ ने इस मामले में जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


तर्क दिया कि अपराध के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और बस अड्डा होने पर भविष्य में पब्लिक की आवाजाही बढ़ेगी। पुलिस चौकी के लिए जमीन की तलाश भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पिछले दिनों गौलापार के ग्रामीणों ने शराब तस्करी पर अंकुश लगाने की आवाज बुलंद की थी। उससे पूर्व ग्रामीणों ने बाइकर्स स्टंटबाजी, छेड़खानी और लकड़ी तस्करी के खिलाफ आंदोलन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आश्वासन दिया था कि रोड पर पिकेट पुलिस गश्त करेगी। पुलिस चौकी बनाने की पहल की जाएगी। यहां घटना होने के पर बनभूलपुरा और काठगोदाम थाने की पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लगता है।


अवैध खनन से संबंधित डंपर भी इसी रास्ते से जिले की सीमा पार कर जाते हैं। एसएसपी के निर्देश पर सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने डीएम को प्रस्ताव भेजा है। पुलिस अधिकारी गौलापार में चौकी के लिए जमीन की भी तलाश कर रहे हैं। सीओ का कहना है कि चौकी बनने में अभी समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed