फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   I love chatting, the teenager went to Bhopal

चेटिंग में हुआ प्यार, किशोरी चली भोपाल

Tue, 17 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 17 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन

फेसबुक में चेटिंग के दौरान हुआ प्यार एक किशोरी को भोपाल खींच ले गया। किशोरी के परिजनों ने पड़ोस के ही युवक पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो असल कहानी सामने आई।

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी एक किशोरी आठवीं तक पढ़ी है। 12 नवंबर को किशोरी घर से मोबाइल, कपड़े आधार कार्ड आदि लेकर गायब हो गई। घर के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में घटना के लिए पड़ोस के ही एक युवक को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


उक्त युवक मुरादाबाद में डेंगू का इलाज करा रहा था। इस मामले में लिखित शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने पड़ोसी युवक के माता-पिता और रिश्तेदारों से पूछताछ की। बाद में किशोरी की कॉल डिटेल से पता चला कि वह भोपाल (मध्य प्रदेश) में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने भोपाल के निशातपुरा थानाध्यक्ष से संपर्क कर किशोरी को पकड़ा। बाद में बनभूलपुरा पुलिस परिजनों को लेकर किशोरी को बरामद करने भोपाल गई। पूछताछ में किशोरी पुलिस को तरह-तरह के बयान दे रही थी। उसका कहना था कि किसी बाबा ने उसे सम्मोहित कर दिया था, जिस कारण उसे पता नहीं कि वहां कहां चली गई।


पुलिस ने किशोरी को जब कॉल डिटेल दिखाई तो उसे गलती का एहसास हुआ। किशोरी ने कबूला कि फेसबुक में चेटिंग के दौरान भोपाल के एक लड़के से उसे प्यार हो गया और वह उससे मिलने गई। किशोरी के परिजनों ने अपनी गलती के लिए पड़ोसी युवक के माता-पिता से भी माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed