फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Holding seven passengers without ticket

काशीपुर डिपो की बस में बिना टिकट सात यात्री पकड़े

Sat, 06 Jun 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 06 Jun 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन

काशीपुर डिपो की बस में बिना टिकट यात्रा कराना परिचालक को भारी पड़ गया। काठगोदाम के एआरएम पवन मेहरा ने बस में छापा मारकर सात यात्रियों को बिना टिकट पकड़ लिया। काशीपुर डिपो की बस के परिचालक के खिलाफ निलंबन की संस्तुति कर दी। एआरएम ने हल्द्वानी डिपो की बस में भी रामपुर ओवरब्रिज के पास एक यात्री बिना टिकट पकड़ा।

विज्ञापन


एआरएम काठगोदाम मेहरा ने बताया कि काशीपुर डिपो की बस (यूके-07 पीए 913) में मुरादाबाद से जोया और काशीपुर से जोया की सवारियां थी। बस को चेक किया गया तो उसमें सात यात्री बिना टिकट मिले। उन्होंने बताया कि काशीपुर डिपो की बस में परिचालक अरविंद था, जिसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर हल्द्वानी डिपो की बस में भी एक यात्री बिना टिकट मिला। मेहरा ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा और विभिन्न रूटों पर छापा मारकर बसों की चेकिंग की जाएगी। मामले की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। काशीपुर डिपो के एआरएम को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed