फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Head of the tourist boils up, hatches on wife

टोपी के विवाद में पर्यटक का सिर फोड़ा, पत्नी से भी मारपीट

Fri, 21 Jun 2019 01:45 AM IST
Madan Singh अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: Madan Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Head of the tourist boils up, hatches on wife
नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली में पुलिस को घटना की जानकारी देते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
पंत पार्क में फड़ से टोपी उठाकर लगाने से उपजे विवाद में कुछ लोगों ने फौजी पर्यटक का सिर फोड़ डाला, मारपीट में उनकी पत्नी भी चोटिल हो गईं। इसके बाद पर्यटकों ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन पुलिस ने सुबह आने की बात कही। इस पर पर्यटक भड़क गए और भारी संख्या में पर्यटक हाईकोर्ट रोड पर बैठ गए, इससे वहां कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा कर शांत किया। देर रात 12 बजे तक पर्यटक कोतवाली में आरोपियों के माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


सनसिटी बरेली निवासी एयरफोर्स में तैनात आरके सक्सेना एवं रामपुर में तैनात कलक्ट्रेट नाजिर विकास सक्सेना जागेश्वर धाम से दर्शन करने के बाद बृहस्पतिवार को नैनीताल पहुंचे थे। माल रोड बंद होने के चलते वह पंत पार्क में घूमने लगे। इसी दौरान आरके सक्सेना पक्ष के लोगों का पार्क में फड़ लगाई एक महिला से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें फौजी आरके सक्सेना का सिर फट गया और उनकी पत्नी मीतू सक्सेना भी चोटिल हो गईं। जानकारी मिलने पर बास्केटबॉल कोट में मौजूद जिला विकास प्राधिकरण के सचिव हरबीर सिंह एसआई जयानंद पांडे एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया। मारपीट कर रहे फड़ व्यवसायियों को कड़ी हिदायत दी कि वह पर्यटकों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न करें।
विज्ञापन


उन्होंने घायल फौजी एवं उसकी पत्नी को बीडी पांडे जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में फौजी के साथ आए कलक्ट्रेट नाजिर विकास कुमार सक्सेना ने मारपीट करने वाले फड़ कारोबारियों के खिलाफ तहरीर मल्लीताल कोतवाली में दी। इसमें मारपीट करने के साथ ही दो तोले की चेन तोड़ने का आरोप लगाया गया। दूसरी ओर फड़ कारोबारी मल्लीताल निवासी रेनू कश्यप ने भी पर्यटकों के खिलाफ अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। आरके सक्सेना भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने फिर फाड़ने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग की। आरोप है कि इसी बीच एक सभासद मौके पर पहुंचा और पर्यटकों को 20 हजार रुपये का लालच देकर फैसला कराने की बात कहने लगा। पुलिस ने भी सभासद की बात को मूक सहमति दे दी। इसके बाद पर्यटक कोतवाली से बाहर हाईकोर्ट रोड पर आकर वहां बैठ गए। एसएसआई बीसी मासीवाल ने पर्यटकों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसी बीच, एसओ तल्लीताल राहुल राठी भी मौके पर पहुंच गए,  जबकि सीओ सिटी विजय थापा मल्लीताल कोतवाली आ गए। पुलिस मारपीट के मुख्य आरोपी को भी पकड़ कर कोतवाली ले आई। इसके बाद पर्यटक शांत हुए। सीओ ने पर्यटकों ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed