फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gust on salesmen Fire

सेल्समैन पर झोंका फायर

Tue, 24 Mar 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 24 Mar 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
धारी ब्लाक के भटेलिया क्षेत्र में बीती रात दुकान बंद होने के बाद शराब लेने पहुंचे युवक ने शराब न मिलने पर सेल्समैन पर फायर झोंक दिया। अलबत्ता सेल्समैन किसी तरह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से क्षेत्र में खलबली मच गई। सेल्समैन की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन


अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन राम सिंह धामी ने चौखुटा पट्टी के पटवारी पदमादत्त बुधौड़ी को दी तहरीर में कहा है कि रविवार रात करीब 10:15 बजे पोखरी निवासी सोनू घनेला अपने एक साथी के साथ दुकान में पहुंचा और शराब मांगी। उसने दुकान के बंद होने का हवाला देते हुए शराब देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद सोनू घनेला गालीगलौज करते हुए धमकी देने लगा। सेल्समैन ने बताया कि घटना के बाद वह अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद सोनू दुकान के पास की गली से उसके कमरे की ओर पहुंचा और दीवार में बने छेद से कमरे के भीतर की ओर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पट्टी पटवारी पदमादत्त बुधौड़ी ने बताया कि सेल्समैन की तहरीर के आधार पर सोनू घनेला के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 506, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed