फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Filed

रिटायर्ड फौजी से लूट के मामले में मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Jun 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 11 Jun 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी खीम सिंह मेहता से हुई लूट के मामले में बुधवार को मुखानी पुलिस ने धारा 392 के तहत अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में सीसी टीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने लुटेरों के फोटो हासिल कर लिए हैं।

विज्ञापन


हिम्मतपुर मल्ला निवासी रिटायर्ड फौजी खीम सिंह (65) मंगलवार दोपहर नैनीताल बैंक से 42 हजार रुपये निकालकर पैदल घर लौट रहे थे। शिवपुरम कालोनी में बाइक सवार तीन लुटेरों ने खीम सिंह को रोककर उनसे 42 हजार रुपये लूट लिए। रिटायर्ड फौजी ने लूट का विरोध भी किया। छीना झपटी में वृद्ध को चोट आई और वह गिर पड़े।
विज्ञापन


घायल रिटायर्ड फौजी ने बेस अस्पताल में इलाज कराने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसी टीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस को फुटेज में बाइक सवारों की फोटो मिल गई है। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि इसी आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed