फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   English 250 cases of wine Pakdin

अंग्रेजी शराब की 250 पेटियां पकड़ीं

Tue, 07 Feb 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Tue, 07 Feb 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
English 250 cases of wine Pakdin
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस ने एक कार और पूर्व ग्राम प्रधान के घर पर छापा मारकर हरियाणा मेड की अंग्रेेजी शराब की 250 पेटियों में 12 हजार पव्वे बरामद किए। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पकड़ी गई शराब का उपयोग विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए किया जाना वाला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के साथ ही शराब स्वामी का भी पता लगाने में जुट गई है। उधर, पूर्व प्रधान अपने घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनमेजय खंडूरी ने बताया कि दीपक जोशी निवासी धनखोला रामनगर और विकास पांडे निवासी मुखानी हल्द्वानी स्विफ्ट कार संख्या से यूके 04 डब्लू 7851 से उम्मेदपुर गांव के पास से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की तलाशी लेने पर 8 पेटी हरियाणा मेड अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह शराब वे उम्मेदपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान जसकरण सिंह के घर से ला रहे थे। पुलिस बल ने जसकरण के घर पर छापा मारा तो पुलिस को वहां से 242 पेटी अंग्रेजी शराब और बरामद हुई।


छापा पड़ते ही पूर्व प्रधान घर से फरार हो गया। पुलिस ने कार को सीज करते हुए दोनों आरोपियों का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया है। इस दौरान शराब पकड़ने वाली टीम में एसएसआई भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, एसआई विपिन जोशी, रविन्द्र कौशल, विनोद डोबरियाल, भूूपेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed