फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Election flying squad caught the 1.33 lakh cash

निर्वाचन उड़नदस्ते ने 1.33 लाख कैश पकड़ा 

Fri, 20 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 20 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Election flying squad caught the 1.33 lakh cash
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी

विधानसभा निर्वाचन के उड़नदस्ते ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास एक व्यक्ति को 1.33 लाख रुपए कैश के साथ पकड़ लिया। जांच पड़ताल में शराब व्यवसायी के कर्मचारी द्वारा कैश का हिसाब प्रस्तुत करने पर उसे छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित उड़नदस्ता बृहस्पतिवार को दोपहर के समय बरेली रोड पर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास चेकिंग कर रहा था। चेकिंग के दौरान उड़नदस्ते ने एक व्यक्ति को 1.33 लाख कैश के साथ पकड़ लिया। उड़नदस्ता प्रभारी/उपनगर आयुक्त दिलीप कपूर ने पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने स्वयं को शराब व्यवसायी गंगा सिंह चौहान का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन


उसने टीम को बताया कि शराब की दुकान से बिक्री का कैश एकत्र कर ला रहा है, लेकिन वह कैश का पूरा ब्योरा नहीं दे सका। उसके पास शराब बिक्री की डिटेल करीब 52 हजार कैश की ही थी। इस पर उड़नदस्ता के प्रभारी अधिकारी कैश के साथ पकड़े गए व्यक्ति को एमबीपीजी कॉलेज में जिला निर्वाचन कार्यालय लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्यालय में प्रभारी अधिकारी आचार संहिता श्रीष कुमार और उपजिला निर्वाचन अधिकारी जसवंत सिंह राठौर ने भी व्यक्ति से पूछताछ की। जांच पड़ताल के दौरान शराब व्यवसायी के कर्मचारी ने शराब बिक्री की रकम के साक्ष्य प्रस्तुत करने के साथ ही अधिकारियों को बताया कि कुछ कैश उधार का है।


कैश का प्रमाण मिलने के बाद अधिकारियों ने शराब व्यवसायी के कर्मचारी को छोड़ दिया। प्रभारी अधिकारी आचार संहिता श्रीष कुमार ने बताया कि कर्मचारी को हिदायत दी गई कि जो भी कैश लेकर जाएगा, उसका पूरा ब्यौरा अपने पास रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed