{"_id":"898e69b56ab7df807920ee33abe28d43","slug":"dowry-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में एक लाख नहीं देने पर मार डाली विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में एक लाख नहीं देने पर मार डाली विवाहिता
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 26 Jan 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशीला तिवारी अस्पताल में शनिवार रात इलाज के दौरान एक विवाहिता की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने पति सहित ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। विवाहिता की शादी दो माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला बिल्डिंग निवासी मोहम्मद नफीस की पत्नी हिना को शनिवार शाम सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति का कहना था कि पत्नी ने जहर खाया है। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर कालाढूंगी निवासी पिता अब्दुल हमीद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता ने बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की शादी 11 अक्तूबर 2014 को नफीस के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद दहेज के लिए ससुराली उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। सात जनवरी को ससुरालियों ने हिना को पीटकर घर से निकाल दिया। पिता ने समझौता कराकर बेटी को ससुराल भेजा। आरोप है कि ससुराली विवाहिता से एक लाख दहेज में मांग रहे थे।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा के मुताबिक पुलिस ने पति, सास, दो ननद, जेठ हनीफ, बुआ के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की विवेचना सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी करेंगे।