{"_id":"2222e2dba98bccd1ab6a1feb6c0fadf9","slug":"doctor-s-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 एकड़ बिंदुखत्ता निवासी डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। डाक्टर तारा गोस्वामी की घर के समीप प्राइवेट क्लिनिक है। बुधवार को डाक्टर का भतीजा कमलेश गिरी चाचा को बेहोश देखकर उनको किच्छा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने ले गया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए अन्यत्र इलाज कराने की सलाह दी। परिजन उनको लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल आए लेकिन डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी के उपनिरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि डाक्टर की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया होगा।
विज्ञापन