{"_id":"1a7572d1a69bea2e28f8e5df3f04f2ff","slug":"do-not-handle-boarded-accused-of-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे नहीं चढ़ा छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्थे नहीं चढ़ा छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
Updated Wed, 13 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट ब्लाक के दूरस्थ गांव में इंटरमीडिएट की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी राजस्व पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजस्व पुलिस उसके घर और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
हरिनगर थुवा ब्लाक निवासी विनोद के खिलाफ गांव की छात्रा के परिजनों ने राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक विनोद पिछले एक साल से छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। रविवार को छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी थी, जिस पर विनोद के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तहसीलदार नितेश डागर ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके घर और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन