{"_id":"de9b2170d07c5ceebad870c06ef5165b","slug":"do-not-fear-nor-the-police-know-the-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न इन्हें डर है, न पुलिस को कानून पता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न इन्हें डर है, न पुलिस को कानून पता
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 30 Jan 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को किसी का डर नहीं है और सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस को कानूनों का पता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद गाड़ियों से लंबी सरिया और एंगल निकालकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ यहां कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक रामपुर रोड पर सरेआम सरिया बाहर निकाले चल रहा था। एसटीएच के पास खराब होकर ट्रक करीब 3 घंटे खड़ा भी रहा, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे ही मंगलपड़ाव चौकी के पास एक रिक्शा एंगल बाहर निकालकर लोगों की जान जोखिम में डाले जाम लगाता चलता रहा, मगर आसपास खड़े सिपाहियों ने उसे टोकने तक की जेहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन