फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Decaying bodies of women, fear of murder

महिला का सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका

Tue, 31 Mar 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 31 Mar 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Decaying bodies of women, fear of murder
गौला पुल-स्टेडियम रोड के किनारे सोमवार दोपहर एक अज्ञात (40) महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की गर्दन में रस्सी के निशान और हाथ तथा अन्य अंगों पर चोट के निशान थे। आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद उसे फेंका गया है। शव पुराना होने के कारण कीड़े पड़ गए थे। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

खेड़ा गौलापार निवासी दुकानदार मनोज सुयाल सोमवार दोपहर बाइक से दुकान के लिए आ रहा था। स्टेडियम से आगे बढ़ने के बाद दुर्गंध आने पर सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर देखा तो नीचे एक महिला का शव पड़ा था। युवक की सूचना पर एसएसपी सेंथिल अबुदई, एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान और काठगोदाम थानाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। महिला के सिर में कीड़े पड़ गए थे। गले में रस्सी के निशान थे। वह नीली सलवार और लाल-पीला और बैगनी रंग की समीज पहने थी। दोनों हाथों में चूड़ियां मौजूद थीं। दोनों हाथों पर चोट के निशान हैं। शव को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ इकट्ठा होने लगी, लेकिन कोई महिला की शिनाख्त नहीं कर सका। मामले में फोरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed