{"_id":"a00b5631b118b153fef6ae28bf5977a5","slug":"death-of-elderly-tourists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से घूमने आए बुजुर्ग सैलानी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई से घूमने आए बुजुर्ग सैलानी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
Updated Fri, 24 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के घाटकोपर पश्चिम से आए एक बुजुर्ग सैलानी की बीती रात तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम श्रेया सिनेमा-1409 अजीतनाथ नीलकंठ इनक्वेल, लालबहादुर शास्त्री मार्ग घाटकोपर पश्चिम (मुंबई) निवासी महेंद्र ओच्छवलाल शाह (66) अपनी पत्नी कैलाश महेंद्रभाई के साथ यहां खुटानी स्थित एक होटल में पहुंचे थे। महेंद्र ओच्छवलाल ने उक्त होटल में एक रूम तीन दिन के लिए बुक कराया था। बताया जाता है कि होटल में पहुंचने के कुछ देर बाद ही महेंद्र ओच्छवलाल की तबियत अचानक बिगड़ गई। आननफानन में होटल कर्मियों ने उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डाक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक पड़ना है। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी कैलाश महेंद्रभाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष नित्यानंत पंत, उपनिरीक्षक मनोहर सिंह पांगती आदि अस्पताल पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया। थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत ने बताया कि घटना की सूचना मुंबई में मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन