फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chen went to the house of the son of a bank manager robbed

घर में घुसकर बैंक मैनेजर के बेटे की चेन छीनी

Sun, 19 Apr 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी(नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी(नैनीताल) Updated Sun, 19 Apr 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टनगर फ्रेंड्स कालोनी स्थित घर में घुसकर नशेड़ियों ने बैंक प्रबंधक के बेटे के गले से चेन छीन ली और भाग निकले। बैंक प्रबंधक के बेटे ने कोतवाली में काफी देर बाद सूचना दी, जिस कारण नशेड़ियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना को संदेह की नजर से देख रही है।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर फ्रेंड्स कालोनी निवासी प्रेमराम आर्या पीलीभीत स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक हैं। उनका बेटा आशुतोष आर्या (बीबीए का छात्र) शनिवार दोपहर खाना खाकर घर में सो रहा था। इसी समय दो नशेड़ी युवक उसके घर में घुसे। एक युवक ने उससे दस हजार रुपए मांगे। इनकार करने पर उसके आशुतोष के गले से सोने की चेन छीन ली। इस बीच आशुतोष की मां रमा आर्या ने नशेड़ियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे बाइक से भाग निकले। घटना के काफी देर बाद आशुतोष ने कोतवाली में सूचना दी।
विज्ञापन


आशुतोष ने एसएसआई एनबी भट्ट के पूछने पर आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने उसे तीन दिन पहले स्टेट बैंक के सामने नशा पिलाकर दोस्ती की थी। नशे में उससे कागज पर उन्होंने दस हजार देने की बात लिखवा ली। उक्त युवकों ने अपना नाम और पता गलत बताया था। आशुतोष का परिवार मूल रूप से द्वाराहाट का है। घटना के बाद पता चला कि वे लुटेरे हैं। पुलिस ने आशुतोष के बताने पर स्टेट बैंक के सामने कई कमरों में छानबीन की, लेकिन चेन लूटने वाले का पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed