फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car falls into ditch, killing one

कार खाई में गिरी, एक की मौत

Thu, 14 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Thu, 14 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, killing one

मंगलवार रात भवाली-ज्योलीकोट रोड में भूमियाधार और गेठिया के बीच सैलानियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक चार वर्षीय बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। भवाली में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को हल्द्वानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह कुछ सैलानी दिल्ली से पोलो कार (डीएल 3 सीबीवी/6756) में नैनीताल घूमने पहुंचे थे। दिन में नैनीताल में घूमने के बाद उक्त सैलानी रात में भवाली की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


 रात दस बजे के करीब रास्ता भटकने के कारण उक्त सैलानी मस्जिद तिराहे से भवाली की ओर जाने के बजाए भूमियाधार वाली सड़क में चले गए। कुछ दूर पहुंचकर ही कार अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। क्षेत्र के दुकानदार ने हादसे की सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर तल्लीताल पुलिस के साथ-साथ भवाली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।

तल्लीताल पुलिस के मुताबिक हादसे में कार चला रहे जफर खान (48) पुत्र सलामत खान निवासी 63 थाना टिन शहबाद गेट रामपुर यूपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार नदीम खान, उनकी पत्नी शमीना खान, पुत्र सफान खान, कामरान, अब्दुल्ला सभी निवासी रमेश पार्क लक्ष्मी नगर नई दिल्ली घायल हो गए।


 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी भवाली भेजा, जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना के बाद दिल्ली, रामपुर से मृतक और घायलों के परिजन समद खान, जुनैद खान, अरशद परवेज, नावेद आदि नैनीताल पहुंच गए थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed