फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cantor dropped in Kosi

कैंटर कोसी में गिरा, क्लीनर की मौत

Sun, 24 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी Updated Sun, 24 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cantor dropped in Kosi

भवाली अल्मोड़ा एनएच पर नैनीपुल के पास बीती देर रात कैंटर के खाई में गिरने से क्लीनर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में इलाज के बाद चालक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर निर्माण सामग्री और फल-सब्जी लेकर जा रहा कैंटर (यूके 04 सीए-8226) शुक्रवार रात करीब 12 बजे जैसे ही नैनीपुल के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे कोसी में जा गिरा। हादसे की खबर मिलते ही चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया तो खाई में कैंटर क्लीनर नरेश चंद्र मंदोला (33) पुत्र कृष्णानंद मंदोला निवासी जनतोला बेड़ीनाग पिथौरागढ़ का शव बरामद हुआ। कैंटर चालक किशन सिंह (35) निवासी जमराड़ी बेड़ीनाग पिथौरागढ़ गंभीर हालत में मिला। पुलिस ने किसी तरह घायल चालक को क्षतिग्रस्त कैंटर से निकालकर एंबुलेंस 108 से सीएचसी खैरना पहुंचाया, जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शनिवार सुबह क्लीनर के शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed