{"_id":"b4ac0d6f0f19ca2364f520a33c50cf1d","slug":"bjedi-village-school-kernel-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजेड़ी गांव के स्कूल में गिरी बिजली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजेड़ी गांव के स्कूल में गिरी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
Updated Sat, 21 Feb 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट ब्लाक के बजेड़ी गांव में स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह बिजली गिरने से स्कूल में पढ़ाई कर रहे 14 छात्र-छात्राओं समेत दो शिक्षक और तीन भोजन माताएं घायल हो गईं। घायलों में एक छात्रा की हालत गंभीर बनी है। सभी घायलों को सीएचसी खैरना में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक ही परिसर में स्थित प्राथमिक एवं पूमावि में पढ़ाई चल रही थी। तभी बिजली गिरने से प्राथमिक विद्यालय के कक्ष में लगे विद्युत मीटर में धमाका हुआ, जिससे वह चूर-चूर हो गया और स्कूल परिसर में लगी बिजली की वायरिंग जलने लगी। इस दौरान क्षतिग्रस्त मीटर के टुकड़े भी बच्चों के शरीर में आकर लगे। कमरे में एकाएक धुआं उठने के कारण स्कूली बच्चों, शिक्षकों और भोजन माताओं में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बिजली की चपेट में आने से पांचवीं कक्षा के बालम सिंह (10) पुत्र अनूप सिंह, तनुजा (10) पुत्री नंदन सिंह, किरन (10) पुत्री नंदन सिंह, छठी कक्षा के लक्ष्मण (11) पुत्र मदन सिंह, मनीषा (11) पुत्री देवेंद्र सिंह, अंजू (11) पुत्री खड़क सिंह, करन (11) पुत्र चंदन सिंह, सातवीं कक्षा की नीलम (12) पुत्री गोधन सिंह, कमला (12) पुत्री गोपाल सिंह, गणेश सिंह (12) पुत्र अनूप सिंह, दूसरी कक्षा के रोशन सिंह (7) पुत्र खड़क सिंह, भूमिका (7) पुत्री भूपेंद्र सिंह, आठवीं कक्षा की हेमलता (13) पुत्री महेंद्र सिंह, दीवान सिंह (14) पुत्र पूरन सिंह समेत भोजन माता विमला देवी पत्नी शंकर सिंह, विमला देवी पत्नी पूरन सिंह, मुन्नी देवी पत्नी दीवान सिंह और प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक सुरेंद्र सिंह बंगारी (30) पुत्र पान सिंह, सहायक अध्यापिका हेमा कार्की (33) पत्नी महेंद्र सिंह कार्की घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक इस्माइल अंसारी ने फोन से स्थानीय ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर स्कूल पहुंचे ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान हीरा सिंह, राजेंद्र सिंह कार्की ने 108 और तहसील के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से सीएचसी खैरना लाया गया, जहां डा.अजीत सिंह, डा.चंद्रप्रकाश, डा. देवेश चौधरी ने घायलों का इलाज किया।
डाक्टरों के मुताबिक छठी कक्षा में अध्ययनरत अंजू की स्थिति अस्पताल लाते वक्त गंभीर थी, हालांकि इलाज के बाद अंजू की स्थिति भी सामान्य हो गई थी। कुछ देर सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर कानूनगो डीडी जोशी, पट्टी पटवारी जगदीश चंद्र आर्य, संकुल समन्वयक मनोज कुमार ने स्कूल और अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना।