फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Beating murder of labor

मजदूर की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 08 Dec 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)। Updated Tue, 08 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन

 गौजानी में सोमवार की रात नशेड़ी ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद 50 रुपये का नोट और आधार कार्ड जला रहे नशेड़ी को गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


 पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बेहोश हत्यारोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के होश में आने पर ही घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन


गौजानी निवासी मजदूर शंभू दयाल (45) सोमवार की रात अपने कमरे में सो रहा था और परिवार के लोग पड़ोस में शादी समारोह में गए थे। इसी समय खताड़ी का रहने वाला नशेड़ी नजाकत मजदूर के कमरे में घुस गया। मजदूर का छोटा भाई जसवंत रात आठ बजे घर लौटा तो नजाकत 50-50 रुपये के नोट और आधार कार्ड जला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बगल के कमरे में उसके भाई की लाश लहूलुहान हाल में पड़ी थी। जसवंत के शोर मचाने पर आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। मजदूर को लकड़ी से बुरी तरह पीटकर मारा गया था। शव को देखने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नशे में धुत नजाकत को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बगैर पूछताछ किए उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।


घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह, कोतवाल कैलाश पवार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद बेहोश नशेड़ी को अपनी कस्टडी में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।

कोतवाल का कहना था कि नशेड़ी नजाकत बैटरी चोरी सहित अन्य मामलों में पहले जेल जा चुका है। आरोपी के  होश में आने पर ही घटना का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed