{"_id":"18725da750a5755e0b2957ee2c45e7e4","slug":"beating-and-stoning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनभूलपुरा में मारपीट और पथराव, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनभूलपुरा में मारपीट और पथराव, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 20 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गई, जिसमें दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हो गए। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
लाइन नंबर 17 निवासी रिजवान खान का आरोप है कि रविवार शाम हबीब खान के परिवार ने उनके घर पर पथराव कर दिया, इसमें उनके साथ साहिबा खान, निशा खान सहित चार लोग घायल हो गए। इस मामले में तीन लोगों ने बेस अस्पताल में अपना मेडिकल कराया है। हबीब खान कहना है कि कुछ माह पहले उन्हें गोली मारी गई थी। इस मामले में चार लोग गिरफ्तार हुए थे। पुलिस कार्रवाई की रंजिश के चलते उनको फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
उनके परिवार ने पथराव नहीं किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि महिलाओं के बीच का विवाद सुनने में आया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है।
विज्ञापन