{"_id":"57080a864f1c1b8c72c8134c","slug":"attempted-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालधनचौड़ में महिला से बलात्कार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालधनचौड़ में महिला से बलात्कार का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। रामनगर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहले कोसी नदी में महिला के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं अब मालधनचौड़ में रहने वाली एक महिला से बलात्कार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मालधनचौड़ नंबर एक निवासी महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनके देवर ने जबरन उनका हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर देवर मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया युवक पिछले कुछ दिनों से उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महिला भाजपा जिला महामंत्री राकेश नैनवाल व अपने परिजनों के साथ रोते बिलखते कोतवाली पहुंची। जहां उसने आपबीती सुनाई। एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया महिला की ओर से देवर के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रामनगर। कोसी में महिला के साथ गैंगरेप करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसआई लता बिष्ट ने बताया ग्राम रेवड़ीकला थाना मिलक तहसील शाहबाद रामपुर निवासी एक महिला से उसी के गांव के राजेश, उदय ने रेप किया था। उन्होंने बताया आरोपी राजेश को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह कोसी नदी से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद इसे जेल भेज दिया गया। मामले में उदय अभी फरार चल रहा है।