{"_id":"a49b9a99838a2b111d20829a1f240bbc","slug":"atm-room-theories-of-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम रूम में छात्रों ने की खुराफात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम रूम में छात्रों ने की खुराफात
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर।
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स के एटीएम में एसी की हवा खाना एमपी इंटर कालेज के तीन छात्रों को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बैंक मैनेजर पीतांबर दत्त ने बताया सोमवार की दोपहर एमपी इंटर कालेज के तीन छात्र एटीएम में घुस गये।
विज्ञापन
उन्होंने यहां मशीन से छेड़छाड़ करने के साथ ही डस्टबिन में रखे कूड़े को भी अंदर बिखरा दिया। साथ ही प्लाई उखाड़ दी। छात्रों की करतूत यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस तीनों छात्रों को परिजनों समेत कोतवाली बुला लिया।
विज्ञापन
एसआई प्रताप नेगी ने बताया एटीएम से छेड़खानी करने वाले सभी छात्र नाबालिग थे। मैनेजर की तहरीर पर उनके खिलाफ एनसीआर दर्ज कर भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन