{"_id":"57ab72394f1c1bf05dee53ac","slug":"air-force-personnel-s-wife-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर फोर्स के जवान की पत्नी ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयर फोर्स के जवान की पत्नी ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुमखेड़ा रेशमबाग निवासी एयर फोर्स के जवान की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार सुबह कमरे में पंखे से लटका मिला। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एयर फोर्स में तैनात कुसुमखेड़ा रेशमबाग निवासी राजेंद्र सिंह मनराल की पत्नी बीस वर्षीय भावना मंगलवार रात को अपने कमरे में सोई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे भावना की सास ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं उठी।
विज्ञापन
कमरे को अंदर से बंद किया था। कुछ देर बाद उसके ससुर भूपाल सिंह मनराल ने दरवाजा खटखटाकर उसे जगाने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब भावना नहीं उठी तो उन्होंने दरवाजे के छेद से अंदर देखा तो भावना ने फांसी लगा रखी थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और मृतका के माता-पिता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया तो भावना की सास ने बताया कि अंदर से भी इस कमरे में जाने के लिए रास्ता है।
उसका दरवाजा भीतर के कमरे से है। यह दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। पुलिस ने अंदर जाकर भावना का शव पंखे से नीचे उतारा। उसने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। सीओ आरएस ह्यांकी ने बताया कि मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।