फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A gunman grabbed the gun recovered four absconding

एक डकैत पकड़ा, बंदूक बरामद, चार फरार

Sat, 14 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)। Updated Sat, 14 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने डकैती का खुलासा करने का दावा किया है। एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने इमरान उर्फ भूरा निवासी सुभाष नगर बरेली को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


उसके चार साथी फरार हैं। पूछताछ में भूरा ने बताया कि उसने लियाकत, निवासी बरेली, यूसुफ निवासी दिल्ली और अर्जुन व अनीश निवासी सुभाषनगर बरेली के साथ डकैती डाली। सभी लोग बिजली के उपकरण ठीक करने का काम करते हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने प्रेस को बताया कि भूरा और उसके साथी कुछ दिनों से लालकुंआ और हल्द्वानी में घूम रहे थे। करीब सप्ताह भर पहले तीनपानी स्थित नलकूप खंड के गोदाम की रैकी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद बरेली में डकैती की योजना बनाई। अनीश व यूसुफ ने ट्रक हायर किया, जिससे सभी लोग गुरुवार रात हल्द्वानी पहुंचे। रात करीब एक बजे ट्रक को मंडी में खड़ा किया और पैदल गोदाम तक पहुंचे। चहारदीवारी में लगी तार को काटकर गोदाम में घुसे और सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर सामान बटोरा।


एसएसपी के मुताबिक पुलिस के पहुंचने पर डकैत फरार हो गए। पुलिस ने बरेली रोड में नाकेबंदी कर दी। तीनपानी बैरियर के पास एक टेंपो को रोका तो उसमें बैठे लोग भागने लगे।

 सिपाहियों ने एक को पकड़ लिया, जिसके पास दो नाली बंदूक बरामद हुई। बाकी बदमाश फरार हो गए। पूछताछ में इमरान ने डकैती में शामिल होने के साथ ही अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed