फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पानी को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, मारपीट

पानी को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
पानी को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, मारपीट
नैनीताल। पानी की आपूर्ति को लेकर सोमवार सुबह पाइंस में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पाइंस क्षेत्र में सरकारी आवासों में रह रहे दो पक्षों में पानी की आपूर्ति बाधित करने को लेकर विवाद हो गया विवाद बढ़ने पर आपसी नोकझोंक से बात मारपीट तक पहुंच गई। एक पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष ने कई माह से उसकी रसोई के पानी की आपूर्ति बाधित की हुई है। सोमवार सुबह भी जब वह रसोई के आरओ में पानी भर रहा था तो दूसरे पक्ष ने अपने आवास के बाहर का नल खोल आपूर्ति बाधित कर दी और विरोध करने पर गाली गलौच करने लगा। उसने आरोप लगाया कि इसी समय पड़ोस के भी अन्य लोग आ गए और मारपीट कर दी। वही दूसरे पक्ष का कहना था कि उक्त पानी का कनेक्शन उसने जल संस्थान से लिया है जिसके बाद वह पानी का उपभोग कर बिल अदा कर रहा है और दूसरे पक्ष का व्यवहार लंबे समय से पड़ोसियों के लिए अच्छा नहीं है। वह अक्सर पड़ोसियों से गाली गलौज, अभद्रता करता रहता है। थाना प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि दोनों पक्षों से माफीनामा लिखवाकर समझौता करवा दिया गया।
विज्ञापन



नैनीताल में पानी को लेकर मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed