{"_id":"5cbf77c7bdec22143d3992d8","slug":"91556051911-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में बंद आरोपी ने की फांसी लगाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हवालात में बंद आरोपी ने की फांसी लगाने की कोशिश
विज्ञापन
sucide shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पशु क्रूरता अधिनियम में गिरफ्तार युवक ने बनभूलपुरा थाने की हवालात में मंगलवार को शर्ट से फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उसे देख लिया। शोर मचाने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी शर्ट निकालकर फेंकी।
बनभूलपुरा के उपनिरीक्षक कृपाल सिंह की टीम ने रविवार देर रात सूचना मिलने पर छोटी रोड इंदिरानगर निवासी जफर के घर छापा मारा। पुलिस के आने की भनक मिलने पर जफर अपने भाई जाहिद और सरफराज के साथ छत के रास्ते भाग निकला। पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां वध के लिए गोवंश को रस्सी से बांधा गया था। मौके पर चापड़, छूरी सहित अन्य औजार मौजूद थे। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराया। साथ ही 3/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत फरार तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को एसएसआई मंगल सिंह के साथ संजीत राठौर की टीम ने सूचना मिलने पर इंदिरानगर में फरार आरोपी जफर को दौड़ाकर पकड़ा। पुलिस ने उसे थाने के हवालात में बंद कर दिया। पुलिस के शिकंजे में आने पर जफर खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। इस कारण हवालात में उसने शर्ट निकालकर गले में फंदा लगाकर फांसी लगाने की कोशिश की। इस बीच थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसका शर्ट छीनकर फेंका। पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी। इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
हवालात में बंद आरोपी ने की फांसी लगाने की कोशिश
पुलिस ने बचाया, गोवंश संरक्षण, पशु क्रूरता अधिनियम में पुलिस ने पकड़ा था जफर को