फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बनकर्मियों की टीम पर हमला मुकदमा दर्ज

बनकर्मियों की टीम पर हमला मुकदमा दर्ज

Fri, 18 May 2018 02:22 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
बनकर्मियों की टीम पर हमला मुकदमा दर्ज
पुलिस खनन माफिया को लाठी फटकार कर खदेड़ते हुए - फोटो : amarujala
हल्द्वानी। गौला नदी गेट पर बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग की टीम ने बुग्गी चालकों को खनिज लाते समय पकड़ लिया। इससे गुस्साए बुग्गी चालकों और उसके समर्थकों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गौला रेंज के वनदरोगा बहादुर सिंह बिष्ट ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गौला नदी से खनिज चोरी करने की सूचना मिली थी। इसे देखने के लिए वह हुकुम सिंह बिष्ट के साथ मौके पर गए थे। नदी में जाकर देखा तो बुग्गी चालक खनिज लेकर जा रहे थे। पकड़े जाने से आक्रोशित बुग्गी चालकों ने अपने 15 समर्थकों के साथ गाली गलौज, मारपीट की। हंगामा होने पर वन विभाग की टीम किसी प्रकार बचकर लौट आई। इस मामले में पुलिस ने कौसर, मैसर समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 186, 332, 353, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के चलते वन विभाग के कर्मचारी सहमे हैं। उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed