{"_id":"59cc11ac4f1c1b78548b4ba1","slug":"91506546092-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को लूटने वाले स्कूटी सवार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को लूटने वाले स्कूटी सवार गिरफ्तार
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दो नहरिया में जगदंबा बैंक्वेट हाल के पास सब्जी खरीद रही महिला चेन और मंगलसूत्र और चेन लूटने वाले स्कूटी सवार दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर चेतन पांडे के साथी निकले। दोनों को घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने हीरानगर से पकड़ लिया। उनके पास लूटा गया मंगलसूत्र बरामद किया गया है। चेन वारदात के समय ही सड़क पर पड़ी मिल गई थी। पुलिस दोनों से लूट और चोरी के अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।
सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि स्कूटी सवार दो युवकों ने मंगलवार को अंबानगर निवासी लोचन पांडे की पत्नी रेखा पांडे की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ के आधार पर लुटेरों के बारे में जानकारी हासिल की। बुधवार को थाना प्रभारी के आर पांडे, चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत, भगवान गिरी गोस्वामी, त्रिभुवन जोशी, भूपेंद्र जेष्ठा, मनोज कुमार और संतोष कुमार की टीम ने हीरानगर में कैंसर अस्पताल के पास स्कूटी सवार लुटेरों को धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरों में राजपुरा वार्ड नंबर दो निवासी अमरजीत सिंह उर्फ छंगा और सरना कोठी भोटिया पड़ाव निवासी मनप्रीत उर्फ काले शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि महिला की चेन खींचते समय ही टूटकर गिर गई थी। उसे पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया था। सिर्फ मंगलसूत्र लुटेरों के पास से मिला है। गिरफ्तार अमरजीत उर्फ छंगा रुद्रपुर में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर चेतन पांडे का साथी है। चेतन की गिरफ्तारी के बाद वह मनप्रीत के साथ वारदातें करने लगा। चेतन छंगा के घर ही आकर ठहरता था। लुटी गई चेन को छंगा और उसकी पत्नी बेचते थे। घटना के समय छंगा स्कूटी पर बैठा था और छीनने का काम काले ने किया। छंगा का कहना है कि काले के माता पिता की मौत हो गई थी। इसी कारण उसे साथ रख लिया था।