फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम की गाड़ी प्राइवेट क्षेत्र से उठा रही थी कूड़ा

नगर निगम की गाड़ी प्राइवेट क्षेत्र से उठा रही थी कूड़ा

Fri, 22 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की गाड़ी प्राइवेट क्षेत्र से उठा रही थी कूड़ा
हल्द्वानी। सफाई निरीक्षक ने नगर निगम की गाड़ी को रेलवे का कूड़ा उठाते पकड़ा। रेलवे का कूड़ा उठाने पर वाहन चालक को दोषी पाए जाने उपनगर आयुक्त ने दो हजार रुपये अर्थदंड की स्वीकृत करते हुए नगर आयुक्त को भेज दी है।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक अमोल असवाल को लोगों से शिकायत मिल रही थी नगर निगम की एक गाड़ी वार्डों से कूड़ा न उठाकर रेलवे का कूड़ा ढो रही है। इस पर सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने शिकायत पर बुधवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां नगर निगम की गाड़ी रेलवे का कूड़ा भर रही थी। इस दौरान निगम का चालक अशोक भोले भी मौजूद था। सफाई निरीक्षक ने इसकी फोटो लेकर, नगर आयुक्त को लिखित शिकायत की। शिकायत पर उपनगर आयुक्त नीरज जोशी ने मामले की जांच की मामले की जांच में मामला सही पाया गया। उन्होंने अशोक भोले पर दो हजार के अर्थदंड की स्वीकृति करते हुए नगर आयुक्त को कार्रवाई को लिखा है। उधर नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में हैं, पत्र अभी उनके पास नहीं पहुंचा। पत्र पहुंचते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed