{"_id":"597902174f1c1b91598b4731","slug":"91501102615-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से रोशन थे घर, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बिजली से रोशन थे घर, मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन एवं विद्युत विजिलेंस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। अधिकारियों की टीम ने छापे के दौरान 15 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। 14 के खिलाफ मंडी चौकी और बनभूलपुरा थाने में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में ईई नवीन मिश्रा, उपखंड अधिकारी केके पंत, सहायक अभियंता विजिलेंस अनुज त्रिपाठी और अवर अभियंता नवीन पंत ने बिजली चोरी के खिलाफ छापा मारा। मलिक का बगीचा निवासी अब्दुल सईद, मलिक का बगीचा निवासी मो. यासनी, इंद्रानगर निवासी नसीम, मलिक का बगीचा निवासी जोनी, नई बस्ती निवासी मुमताज अली, नई बस्ती निवासी जहरुद्दीन, मलिका का बगीचा निवासी सलीम, नई बस्ती निवासी अब्दुल माजिद, नई बस्ती निवासी मो. अहमद, इंद्रा नगर निवासी आमिर हुसैन, इंद्रा नगर निवासी उजमा, गौजाजाली निवासी मसूर हुसैन, बरेली रोड निवासी मोहन सिंह बोरा, नई बस्ती निवासी मुमताज अली और बरेली रोड निवासी हेमंत कुमार बोरा के यहां छापे मारे। ईई नवीन मिश्रा ने बताया कि 12 उपभोक्ता मीटर से केबिल काटकर बिजली चोरी कर रहे थे। जबकि दो उपभोक्ता कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन का कामर्शियल प्रयोग कर रहा था। बताया कि 14 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।