फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गुंडा एक्ट के बदमाश को पुलिस ने उठाया

गुंडा एक्ट के बदमाश को पुलिस ने उठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
गुंडा एक्ट के बदमाश को पुलिस ने उठाया
crime news - फोटो : Social Media
हल्द्वानी। मुरादाबाद पुलिस ने मंगलपड़ाव में शुक्रवार दोपहर घेराबंदी कर गुंडा एक्ट और हत्या के प्रयास के आरोपी को असलहों के दम पर हिरासत में ले लिया। स्थानीय मंगलपड़ाव चौकी पुलिस का कहना है कि मुरादाबाद पुलिस ने इस मामले में उनको जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा के युवकों ने बताया कि असालतपुरा मुरादाबाद निवासी बदमाश अपने बुआ के बेटे सहित चार साथियों के साथ कार द्वारा शुक्रवार दोपहर काठगोदाम से आ रहा था। इस बीच मुरादाबाद पुलिस टीम में शामिल एक वर्दीधारी दरोगा और सादे कपड़ों में मौजूद तीन पुलिसकर्मियों ने कार का पीछा कर लिया। मंगलपड़ाव पहुंचते ही खुद को मुरादाबाद पुलिस बताने के बाद कार से बदमाश को उतार लिया। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ मुरादाबाद में सिपाही को घायल करने के आरोप में धारा 307 और गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। दो माह पहले बदमाश को मुरादाबाद जिला प्रशासन ने गुंडा अधिनियम के तहत जिला बदर किया था। पुलिस से बचने के लिए बदमाश मुंबई चला गया था। चार दिनों से वह बनभूलपुरा अस्ताना मस्जिद के समीप अपने बुआ के घर रह रहा था। पुलिस टीम उसे पकड़कर मुरादाबाद ले गई है। तीन माह पहले जिला पुलिस की टीम बदमाश से गोरापड़ाव हत्याकांड के बारे में पूछताछ की थी, लेकिन कोई सबूत नहीं मिलने पर जिला पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। एसओजी ने बदमाश के पकड़ने पर अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


मुरादाबाद पुलिस ने बदमाश को उठाया
चार दिन पहले मुंबई से बुआ के घर आया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed