{"_id":"5b9ac58e867a557f220f91ac","slug":"81536869774-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीबाग रामलीला की तालीम रूकी पुलिस का पहरा बढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानीबाग रामलीला की तालीम रूकी पुलिस का पहरा बढ़ा
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भीमताल का मामला अभी निपटा नहीं था कि अब रानीबाग में रामलीला होने से पहले ही झगड़ा शुरू हो गया है। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस ने तालीम बंद करा दी है। एक पक्ष के साथ कांग्रेस और दूसरे पक्ष के साथ भाजपा नेता खड़े हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच कर रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को भेजी जाएगी। मजिस्ट्रेट ही तय करेंगे कि तालीम शुरू होगी या नहीं।
मंगलवार को जब एक पक्ष ने तालीम शुरू की तो दूसरे पक्ष ने विरोध करना शुरू किया। कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि कमेटी पर उनका अधिकार है। दूसरी तरफ भाजपा समर्थक अपना दावा ठोक रहे हैं। मंगलवार को एक पक्ष ने रामलीला की तालीम शुरू की तो दूसरे पक्ष ने काठगोदाम पुलिस से शिकायत कर दी। विवाद मजिस्ट्रेट तक पहुंच गया। चौकी प्रभारी डीएस मेहता ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी का पहरा लगा दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में जांच रिपोर्ट मजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी। मजिस्ट्रेट ही तय करेंगे कि तालीम और रामलीला का आयोजन कौन करेगा।