{"_id":"5b2abc374f1c1b634d8b7a26","slug":"81529527351-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ा डंपर हुआ चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे खड़ा डंपर हुआ चोरी
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में नावली से मंगलवार की देर रात खड़े डंपर यूके 04 सीए 4846 का शीशा तोड़कर चोरों ने डंपर चुरा लिया। घटना की खबर बुधवार की सुबह की है। चालक कुंदन सिंह 4:30 बजे जैसे ही मौके पर पहुंचा तो डंपर न मिलने पर चालक ने घटना की सूचना वाहन स्वामी को दी। चालक ने बताया की डंपर में गाड़ी के असली कागजात थे। वाहन स्वामी पूरन सिंह मेहरा ने बताया घटना की रिपोर्ट खैरना पुलिस चौकी में दर्ज करा दी गई है। खैरना चौकी के एसआई अमित कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र में कई जगह सीसीटीवी खंगाले गए हैं। पुलिस कई जगह दबिश दे रही है।
युवक की बाइक चोरी
रामनगर (नैनीताल)। असालतपुर मुरादाबाद निवासी मो. तनवीर पुत्र फैजल बुधवार को अपनी बाइक यूपी 21 बीबी 1418 से घूमने रामनगर आया था, कोसी बैराज में अपनी बाइक खड़ी कर घूूम रहा था लेकिन जब वह वापस आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी, आसपास काफी खोजबीन करने पर भी बाइक का कोई पता नहीं चल पाया, जिसके बाद पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली में अपनी बाइक चोरी की तहरीर सौंप उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।
पुलिस ने बाइक चोरी पर मुकदमा दर्ज किया
रामनगर (नैनीताल)। होंडा साइन बाइक यूके 04 एन 6593 राजकीय इंटर कॉलेज छोई के पास से 11 जून को चोरी हो गई थी। ग्राम खेमपुर गैबुआ निवासी बाइक स्वामी दीपक सिंह ने उसी दिन पुलिस को तहरीर दी थी। उसने इसे बरामद कराने की मांग की थी। मामले की जांच हुई। कोतवाली पुलिस ने मामले को सही पाया। इसलिए बुधवार को आईपीसी के धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।