{"_id":"5b296ba24f1c1bc5628b5f9f","slug":"81529441186-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर पुलिस को बढ़ानी पड़ी डकैती की धारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर पुलिस को बढ़ानी पड़ी डकैती की धारा
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने व्यवसायी सौरभ कौशल के घर हुई घटना के बाद धारा 392 के तहत लूट का मुकदमा दर्ज किया था। अब चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने डकैती की धारा बढ़ा दी है।
विवेचक प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि व्यवसायी के घर हुई घटना में चार नहीं आठ लोग शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने सोमवार रात 392 की जगह धारा 395, 397, 412,120 बी, 34 आईपीसी और 4/25 आर्म्स एक्ट की धाराओं को बढ़ा दिया है। घटना के बाद लूट की धारा लगने पर खुद व्यवसायी सौरभ कौशल ने ही सवाल उठाया था। इसको लेकर पुलिस का कहना था कि जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।