{"_id":"59c426ce4f1c1b96688b5da5","slug":"81506027214-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बेस अस्पताल के डॉक्टर एमए खान से अभद्रता करने के मामले में कांग्रेस नेता सैय्यद इशरत अली की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने कोतवाली में प्रदर्शन कर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया और डॉक्टर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद समर्थकों को लेकर बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंच गए। वहां हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि लाइन नंबर 18 की रहने वाली फरजाना बेगम इलाज कराने के लिए 16 सितंबर को साढ़े 12 बजे बेस अस्पताल के कक्ष संख्या 14 में गई थी। उसका पर्चा नहीं बना था। इसी मामले में इशरत ने डॉक्टर से मरीज को देखने का अनुरोध किया था लेकिन डॉक्टर ने मरीज को धक्का देकर बाहर कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी मामले में कहासुनी करने पर इशरत के खिलाफ कार्रवाई की गई लेकिन डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।