फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दामाद पर ससुर के 1.80 लाख चोरी का आरोप

दामाद पर ससुर के 1.80 लाख चोरी का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
दामाद पर ससुर के 1.80 लाख चोरी का आरोप
लालकुआं (नैनीताल)। सड़क हादसे में बेटी की मौत के बाद मिले 1.80 रुपये के बीमाधन से बुजुर्ग ने मकान बनाने की तैयारी की लेकिन आरोप है कि उसका दामाद आधी रात को बक्से का ताला तोड़कर 1.80 रुपये चुराकर भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगीना कॉलोनी निवासी वृद्ध ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि सात वर्ष पूर्व डिपो नंबर चार के सामने हुए सड़क दुर्घटना में स्कूल जाते समय उसकी पुत्री की मौत हो गई थी। इसका बीमाधन उसे मिला तो पूरा जीवन झोपड़ी में गुजार देने के बाद उसने मकान बनाने की तैयारी की। इसके लिए ईंट वाले को एडवांस रुपया देकर 1.80 लाख रुपये अपने घर में रख दिए। इसी दौरान तीन दिन पूर्व तहसील बहेड़ी जिला बरेली यूपी के ग्राम पछुआ पेंगा निवासी उसका दामाद और बेटी उसके घर आए थे। आरोप है कि मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे बक्से का ताला तोड़कर दामाद 1.80 लाख रुपये लेकर भाग गया। बेटी ने इसका विरोध किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पीड़ित बुजुर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर दामाद को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन


दामाद पर 1.80 लाख रुपये चोरी का आरोप
सड़क हादसे में मृत बेटी का बीमाधन घर में रखा था पीड़ित ने
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed