फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हत्या के प्रयास के मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप

हत्या के प्रयास के मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप
हल्द्वानी। शमा होटल के पास हुए हत्या के प्रयास के मामले में ग्रामीणों ने बहुउद्देश्यीय भवन के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव के चलते आधा अधूरा फुटेज देखकर एकतरफा कार्रवाई की है। आरटीओ रोड ग्रामीण क्षेत्र से आए लक्ष्मण सिंह चुफाल, पार्षद पंकज चुफाल, नंदाबल्लभ पांडे, भवान सिंह बसेड़ा, महेश शर्मा आदि ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। बताया कि 14 जनवरी को सुरेंद्र सिंह, कवींद्र फर्त्याल ने संदीप पांडे, मुकेश बसेड़ा, योगेंद्र सिंह चुफाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि सामान्य मारपीट की घटना में पुलिस ने दबाव के चलते हत्या का मुकदमा दर्ज किया। प्राथमिकी में पहले वादी ने बताया कि वह हमले के आरोपियों को पहचानना नही है। ऐसे हालत में जाति सूचक शब्द कैसे प्रयोग हो गया जबकि दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधा अधूरा देखा था। यदि पूरा देखा होता तो दोनों पक्षों के तरफ से मुकदमा दर्ज किया जा सकता था। घटना के बाद वादी ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। वे खुद चलकर अस्पताल गए थे। यदि गंभीर होते तो एंबुलेंस बुला सकते थे। पुलिस ने दबाव के चलते सात दिनों में धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन


हत्या के प्रयास के मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed